Python क्या है? - What is Python in Hindi
Python एक उच्च स्तरीय (High-level) और शक्तिशाली प्रोग्रामिंग भाषा है। यह बहुत लोकप्रिय है क्योंकि यह सरल, पढ़ने में आसान और विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।Python को 1980 दशक के अंत में Guido van Rossum द्वारा बनाया गया है। इसका का syntax बहुत आसान है, जो इंग्लिश जैसी भाषा की तरह लगता है।
Python आपको विभिन्न तरीकों जैसे object-oriented, procedural, और functional styles में code लिखने की अनुमति देता है।
इसका उपयोग कई क्षेत्रों में होता है, जैसे कि वेब डेवलपमेंट, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), ऑटोमेशन और कई अन्य क्षेत्रों में।
Python इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि इसमें एक बड़ी लाइब्रेरी होती है और इसकी कम्युनिटी बहुत मदद करती है।
यह beginners और experienced programmers दोनों के लिए मददगार होता है।
Python, एक ऐसा लैंग्वेज है जो सभी ऑपरेटिंग सिस्टम Windows, Mac, और Linux पर कार्य करता है अर्थात आप एक ही पायथन प्रोग्राम को
Windows, Mac, या Linux पर Run कर सकतें है।
Python students, beginners, और professional developers के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यह आज विश्व की सबसे लोकप्रिय भाषाओं में से एक है।
Definition of Python in Hindi - पायथन की परिभाषा
Definition 1:
"Python एक उच्च स्तरीय (high-level) और सरल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका उपयोग वेबसाइट,सॉफ्टवेयर, एप और उससे भी अधिक चीजों को बनाने में किया जाता है।"Definition 2:
"Python एक सरल और शक्तिशाली प्रोग्रामिंग भाषा है, जो शुरुआती और अनुभवी दोनों को जल्दी और साफ़ तरीके से कोड लिखने में मदद करती है।"Python का इतिहास - History of Python in Hindi
- Python को Guido van Rossum ने 1980 के दशक के अंत में बनाया था और इसे 1991 में जारी किया गया था।
- वह एक ऐसी प्रोग्रामिंग भाषा बनाना चाहता था जो ABC से बेहतर हो, जिस पर उसने पहले काम किया और उसे इस्तेमाल भी किया था।
- "Python" नाम एक comedy show जो "Monty Python’s Flying Circus" कहलाता है से आया।
- लोगों ने पायथन को पसंद किया क्योंकि इसका कोड साफ, सरल और समझने में आसान था।
- Python के दो मुख्य संस्करण Python 2 और Python 3 है।
- आज इसका उपयोग पूरी दुनिया में किया जाता है।
Python की विशेषताएं - Features of Python in Hindi
Python की निम्न विशेषताएं होती है।
1. Simple Syntax(सरल सिंटेक्स):
Python के पास साफ और सरल नियम है। यह इंग्लिश के समान दिखाई देता है, अतः इसके कोड को पढ़ना, लिखना और सीखना सरल है।
2. Interpreted Language(इंटरप्रेटेड लैंग्वेज):
Python, एक समय में code के एक लाइन को रन करता है। इससे जल्दी से code को test करना और गलतियों को ठीक करना आसान हो जाता है।
3. Supports many devices(कई
डिवाइसेस को सपोर्ट करता):
पायथन Windows, macOS, Linux, और अन्य systems में कार्य करता है आप एक ही कोड को सब में उपयोग कर सकते हैं।
पायथन Windows, macOS, Linux, और अन्य systems में कार्य करता है आप एक ही कोड को सब में उपयोग कर सकते हैं।
4. Large built-in code collection(पूर्वनिर्मित code का कलेक्शन):
Python में बहुत सारे पहले से बने कोड टूल्स होते हैं, जिन्हें हम सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं। ये file संभालने, internet से काम करने, data को संभालने और दूसरी चीजों में मदद करते हैं।
5. Flexible coding styles(लचीला कोडिंग शैली):
Python, विभिन्न coding styles जैसे object-oriented, functional, और procedural का सपोर्ट करते है। यह इसे कई क्षेत्र जैसे websites, AI, और उससे अधिक में उपयोगी बनाता है।
Python के फायदे - Advantages of Python in Hindi
Python के निम्न फायदे है1. Easy to Learn(सीखने में आसान):
Python का सिंटैक्स साफ और आसान होता है, जैसे आसान अंग्रेजी। यह शुरुआती लोगों के लिए बहुत अच्छा है।
2. Versatile(बहुमुखी):
आप पायथन का उपयोग कई चीजों जैसे web development, data analysis, games, और automation के लिए कर सकते हैं।
आप पायथन का उपयोग कई चीजों जैसे web development, data analysis, games, और automation के लिए कर सकते हैं।
3. Large Community(बड़ी कम्युनिटी):
Python, को उपयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं का एक बड़ा समुह है जो tips, tools शेयर करते है और ऑनलाइन मदद करते हैं।
4. Lots of Libraries(बहुत सारी लाइब्रेरीज):
Python में कई पहले से बने tools (libraries) होते हैं जो math, AI या web scraping जैसे काम जल्दी और आसान बना देते हैं।
5. Runs Everywhere(सभी जगह रन होता है):
पायथन Windows, Mac, Linux, और उससे ज्यादा सिस्टम पर कार्य करता है इसलिए आप अपने code को अलग अलग सिस्टम में चला सकते हैं।
Python का उपयोग - Uses of Python in Hindi
Python के निम्न उपयोग है1) Building Websites:
Python, Django या Flask जैसे tools का उपयोग करके वेबसाइट बनाने में मदद करता है। इससे web pages को सेटअप करना आसान हो जाता है।
2) Data Analysis:
पायथन का उपयोग डेटा पर काम करने के लिए किया जाता है, जैसे चार्ट या रिपोर्ट बनाना। यह कार्य को आसानी से करने के लिए पांडा जैसी लाइब्रेरी का उपयोग करता है।
3) Automation:
Python, आपके लिए एक ही कार्य को बार-बार कर सकता है जैसे स्वचालित रूप से ईमेल भेजना या फाइलों को संगठित करना
4) Artificial Intelligence:
Python का उपयोग smart programs, जैसे chatbots और recommendation systems बनाने के लिए करते हैं। यह इस कार्य को आसानी से करने के लिए जैसे TensorFlow tools का उपयोग करता है।
5) Game Development:
Pygame जैसे libraries का उपयोग करके पायथन सरल गेम जैसे puzzles या 2D games बना सकता है।
How does Python Work in Hindi - पायथन कैसे कार्य करता है?
- Python सरल तरीके से कार्य करता है।
- जब आप अपना कोड लिखते हैं और उसे .py extension के साथ एक फाइल में सुरक्षित करते हैं।
- उसके बाद उसे एक प्रोग्राम जो Python interpreter कहलाता है की मदद से रन करते हैं।
- यह interpreter, आपके कोड को एक-एक करके पढ़ता है और उसे कंप्यूटर के समझ आने योग्य भाषा जिसे Machine language कहते हैं मे बदल देता।
- इस Machine language को कंप्यूटर एग्जीक्यूट कर देता है और आपको Output दिखाई देने लगता है यदि कोड
- पायथन मेमोरी का भी जहां रखता है और छोटी गलतियों को ठीक कर देता है अतः से उपयोग करना आसान है।
Why we need to learn Python in Hindi - हमें पायथन क्यों सीखना चाहिए?
हमें पायथन सीखना चाहिए क्योंकि यह आसान और उपयोगी है। इसके आसान शब्द कोडिंग को मज़ेदार बनाते हैं, यहां तक कि नए सीखने वालों के लिए भी यह सीखने में सरल है।आप पायथन का उपयोग बहुत सारी चीजों जैसे वेबसाइट बनाने डाटा का विश्लेषण करने या गेम्स का निर्माण करने के लिए कर सकते हैं।
बहुत सी नौकरियों में ऐसे लोगों की आवश्यकता होती है जो पायथन जानते हों, इसलिए इसे सीखने से आपको अच्छी नौकरी पाने में मदद मिल सकती है।
इसमें कई फ्री टूल्स होते हैं जो कोडिंग को जल्दी से बनाने में मदद करते हैं। साथ बहुत सारे पायथन उपयोगकर्ता आपको इसे सीखने और समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं जो इसे सबसे अच्छा लैंग्वेज बनाता है।
Example of Python Code - पायथन कोड के उदाहरण
ऊपर के कोड को निम्न प्रकार से समझते हैं।
1) `print()`
यह पायथन में एक फंक्शन है जो स्क्रीन पर कुछ भी प्रिंट करने के लिए उपयोग किया जाता है।
यह पायथन में एक फंक्शन है जो स्क्रीन पर कुछ भी प्रिंट करने के लिए उपयोग किया जाता है।
2) `"Hello, World!"`
यह पायथन में टेक्स्ट है जो स्ट्रिंग कहलाता है। Python में टेक्स्ट को हमेशा quotes (" " या ' ') के भीतर लिखा जाता है।
जब आप प्रोग्राम को रन करते हैं तो आपको निम्न प्रकार से आउटपुट मिलता है
Hello, World!
आप कुछ अन्य संदेशों को भी प्रिंट कर सकते हैं जैसे
print("My name is Taniya")
Output:
My name is Taniya
0 टिप्पणियाँ