History of Python in Hindi - पायथन का इतिहास
इस पोस्ट में हम पायथन के इतिहास के बारे में पढ़ेंगे जिसमें यह बताया गया है कि इस लोकप्रिय भाषा की शुरुआत कब, कैसे और किसके द्वारा हुई।
आज यह किन-किन क्षेत्रों में उपयोग किए जाते हैं। इसके कौन-कौन से संस्करण है तथा इन संस्करणों में कौन-कौन सी विशेषताएं जोड़ी गई आदि का हम एक-एक करके वर्णन करेंगे।
Python को किसने बनाया?
- Python को Guido van Rossum के द्वारा बनाया गया।
- Guido van Rossum ने 1980 के दशक के अंत में, पायथन पर काम करना शुरू किया।
- वह एक Dutch programmer था तथा एक नया और आसान प्रोग्रामिंग लैंग्वेज बनाना चाहता था।
Guido ने पायथन को क्यों बनाया?
- वह एक लैंग्वेज जो ABC कहलाता है के साथ कार्य कर रहा था।
- ABC अच्छा था लेकिन इसमें कुछ समस्या थी।
- इसलिए Guido ने एक नया लैंग्वेज बनाने की सोची जो सरल, समझ आने योग्य और शक्तिशाली हो।
- उन्होंने दिसंबर 1989 में पायथन का निर्माण शुरू किया।
- पायथन एक क्रिसमस की छुट्टियों का प्रोजेक्ट था, जिसे नीदरलैंड के एक रिसर्च सेंटर Centrum Wiskunde & Informatica (CWI) में शुरू किया गया था।
- वह छुट्टी के दौरान स्वयं को व्यस्त रखना चाहता था।
1991 में पहला संस्करण जारी किया गया
- Python 0.9.0, February 1991में जारी किया गया
- इसमें महत्वपूर्ण विशेषताएं जैसे Functions, Modules , Exceptions, Core data types: str, list, dict थी
इसका नाम ‘Python’ क्यों रखा गया?
- इसका नाम साँप के नाम पर नहीं रखा गया है।
- Guido एक British comedy जो"Monty Python’s Flying Circus" कहलाता है को बहुत पसंद करते थे।
- इसलिए उन्होंने इसका नाम Python रखा जो एक छोटा और आकर्षक नाम है।
Python 1.0 को 1994 में जारी किया गया
- Python 1.0, January 1994 में आया।
- इसमे नई विशेषताएं जैसे lambda, map(), filter(), और reduce() को जोड़ा गया।
- ये functional programming tools थे।
Python 2.0 – को 2000 में जारी किया गया
- Python 2.0 एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट था
- यह 16 अक्टूबर 2000 को प्रकाशित हुआ।
- इसके महत्वपूर्ण विशेषताएं जैसे List comprehensions, Garbage collection (automatic memory cleanup, Unicode support (वैश्विक भाषाओं के लिए) थी
Global community started helping Python(दुनिया भर के लोगो ने पायथन की मदद करना शुरू कर दिया)
- Python, ओपन सोर्स बन गया अर्थात इसे कोई भी फ्री में डाउनलोड कर सकता है।
- दुनिया भर के Developers ने योगदान देना शुरू कर दिया।
- Python community(समुदाय) तेजी से बढ़ा।
Python Software Foundation (PSF) - 2001 में शुरू हुआ
- Python और उसके विकास को support देने के लिए PSF को बनाया गया है।
- यह Python को बढ़ाने में मदद करता है,
- community को support करता है और लीगल कार्यों को संभालता है।
Python, शिक्षा के क्षेत्र में लोकप्रिय हो गये
- Python, सरल और सीखने में आसान है।
- Schools और colleges, पायथन को पहली लैंग्वेज की भांति पढ़ाना शुरू कर दिए।
- यह शुरुआती लोगों की पसंदीदा भाषा बन गयी।
Python 3.0 – 2008 में जारी किया गया
- इसे 3 दिसंबर 2008 को जारी किया गया।
- यह Python 2 code के साथ कार्य नही करता
- नई विशेषताएं जो इसमें शामिल है वह है👇
- 1) यह विभिन्न language और symbols को बेहतर तरीके से संभालता है।
- 2) print, एक function बना function: `print("Hello")`
- 3) `/` sign, answer को decimal (float), में बदल देता है और `//` sign answer को whole number (integer) में बदल देता है।
Python 2 और Python 3 में अंतर
- दोनों संस्करण कई सालों तक उपयोग किए गए।
- Developers, Python 2 से Python 3 पर धीरे-धीरे shift हुए।
- Python 2 को officially जनवरी 2020 में समाप्त कर दिया गया था।
Python का प्रयोग विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ा
Python, का प्रयोग निम्न क्षेत्र में होने लगा
- Web development (using Flask, Django)
- Data Science और Machine Learning ( Pandas, NumPy, scikit-learn का उपयोग करते हुए)
- Automation (using Selenium, PyAutoGUI का उपयोग करते हुए )
- Game development (using Pygame का उपयोग करते हुए )
- App development और IoT (using Kivy, MicroPython का उपयोग करते हुए)
प्रमुख संगठन Python का उपयोग करते हैं
- Google, NASA, Instagram, Netflix, Dropbox, YouTube सभी पायथन का उपयोग करते हैं।
- यह विश्व भर में सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली भाषाओं में से एक बन गयी।
पायथन सबसे लोकप्रिय भाषा क्यों बन गई
- TIOBE और Stack Overflow Developer Survey जैसी कई लोकप्रियता सूचियों में पायथन को नंबर 1 स्थान दिया गया है।
- इसकी सरल सिंटेक्स और मजबूत लाइब्रेरी के कारण इसे पसंद किया गया।
Python 3.6 से 3.10 – कई सुधारे
नई विशेषताएं जोड़ी गई जैसे
- f-strings (सरल string फॉर्मेटिंग के लिए)
- Type hints
- Walrus operator (`:=`)
- Pattern matching (जैसे switch-case)
Python 3.11 – अक्टूबर 2022 में रिलीज़ हुई
- तेज प्रदर्शन ( 10–60% तक तेज )
- त्रुटि संदेशों में सुधार
- ज्यादा user friendly
Python 3.12 और उसके बाद
- हर साल ज्यादा फीचर जोड़े जाते है
- गति सुरक्षा और आधुनिक प्रोग्रामिंग जरूरत पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाता है
- आज Python AI, robotics, automation, web, data, cloud, finance, health, education, और उससे ज्यादा क्षेत्र में उपयोग किए जाते हैं।
- Python सब जगह है।
पायथन इतिहास का सारांश:
- 1989 में Guido van Rossum द्वारा शुरू किया गया।
- पहला version: 1991 (Python 0.9.0)
- Python 1.0: 1994
- Python 2.0: 2000
- Python 3.0: 2008
- Python 2 समाप्त : 2020
- अब: पायथन दुनिया की सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली भाषा है।
0 टिप्पणियाँ