What is a Comment in Python in Hindi? - पायथन में Comment क्या होता है?
- Python में comment एक line है जिसे Python interpreter द्वारा Run नहीं किया जाता है।
- इसका उपयोग यह वर्णन करने में किया जाता है कि code क्या कर रहा है।
- Comments, स्वयं को और दूसरो को code को आसानी से समझने में मदद करता है।
- ये program के अंदर notes लिखने में मदद करते हैं।
- Python, में एक comment `#` symbol से शुरू होता है।
- जब भी आप एक line में `#` के बाद कुछ लिखते हैं तो Python प्रोग्राम के रन होने के दौरान उस लाइन को skip कर देता है।
- comments आउटपुट को प्रभावित नहीं करता।
Python में दो प्रकार की Comments होते हैं।
Single-line Comment
Python में एक single-line comment का उपयोग कोड में छोटा सा नोट या विवरण लिखने के लिए होता है।इसे python द्वारा run नहीं किया जाता। इसे लिखने के लिए लाइन की शुरुआत `#` चिन्ह से करें। python उस लाइन को इग्नोर कर देगा।
Example
# This is a single-line comment print("Hello, world!")
Multi-line Comment
Python में multi-line comment का उपयोग लंबी नोट्स या विवरण लिखने के लिए किया जाता है क्योंकि इसे लिखने के लिए एक से अधिक लाइन की जरुरत होती है।Python में कोई खास multi-line comment symbol नहीं होता। इसलिए multi-line comment लिखने के लिए हर लाइन की शुरुआत में # का इस्तेमाल किया जाता है।
आप multi-line comments लिखने के लिए triple quotes (`'''` या `"""`) का भी उपयोग कर सकते हैं परंतु ये वास्तव में multi-line strings है।
Example 1: (`#` चिन्ह का उपयोग प्रत्येक लाइन में करना। )
# This is part of a multi-line comment written using the hash symbol.
# Comments help explain the code to anyone who reads it.
print("Hello! World")
Output:
Hello! World
Hello! World
Example 2: (triple quotes (`' ' '`) का उपयोग करके)
' ' ' This is a multi-line comment> using the triple quotes.
using the triple quotes.
using the triple quotes.
Comments help explain the code to anyone
reading it.
' ' '
print("Hello ! World")
Example 3: (triple double quotes( `"""` )का उपयोग करके)
"""This is a multi-line comment using the triple quotes. Comments help explain the code to anyone reading it. """ print("Hello!World")
Important Note:
Python के पास official multi-line comment syntax नहीं है।
Triple quotes (`'''` या `"""`) वास्तव में multi-line strings, है लेकिन यदि आप उन्हें किसी भी variable में assign नहीं करते हैं, तो पायथन उन्हें छोड़ देता है।
इसलिए कई प्रोग्रामर इसका उपयोग comments के समान करते हैं।
Why are Comments used in Python -Python में Comment क्यों उपयोग किया जाता है?
Python में Comment का उपयोग निम्न कारणों से किया जाता है?1) Python में Comments का उपयोग code को आसानी से समझने के लिए किया जाता है।
2) ये run नहीं होते या आउटपुट को प्रभावित नहीं करते।
3) यह आपको या उन लोगों को यह जाने में मदद करता है कि code क्या कर रहा है।
4) Comments, उपयोगी है जब आप code को बाद में पढ़ते हैं।
5) यह testing के दौरान code की लाइन को छुपाने के लिए भी उपयोग किया जाता है।
Python में comments लिखने के नियम
Python में comments लिखने की निम्न नियम होते है
1) single-line comments के लिए, `#` symbol के साथ line को शुरू करे।पायथन उस line पर `#` के बाद लिखी गई हर चीज़ को अनदेखा कर देगा।
2) आपको कमेंट को क्लोज करने के लिए कोई विशेष symbol की आवश्यकता नहीं है अगले लाइन में जाने के लिए केवल Enter press करें।
3) Comments, को यह वर्णन करना चाहिए कि code क्या कर रहा है। इसे code को अन्य लोगों को पढ़ने के लिए सरल, छोटा और उपयोगी होना चाहिए।
4) यदि आप कमेंट के रूप में एक से अधिक लाइन लिखना चाहते हैं तो आप प्रत्येक लाइन को `#` के साथ शुरू करें।
5. ऐसी comments न लिखें जो केवल कोड को दोहराती हों।
जैसे `a = b + c` के बाद # Add two numbers
ऐसा लिखने से बचे इसकी बजाए यह वर्णन करे कि आप numbers को क्यों जोड़ना चाहते हैं।
6. Triple quotes (`'''` या `"""`) का उपयोग लंबी व्याख्या के लिए हो सकता है। Python आपको triple quotes का उपयोग करके लंबी notes लिखने की अनुमति देता है।
ये वास्तविक comments नहीं होते परंतु यह multi-line documentation या notes लिखने के लिए उपयोगी होते हैं।
Features of a Good Comments in Hindi - अच्छे कॉमेंट्स की विशेषताएँ
अच्छे कमेंट्स की निम्न विशेषताएं होती है।- Comments, को छोटा और समझने में आसान होना चाहिए।
- code क्या कर रहा है उसे अवश्य ही इसका वर्णन करना चाहिए।
- सरल और आसान इंग्लिश शब्दों का उपयोग करें।
- comments को code के ऊपर लिखे जिसके बारे में यह वर्णन कर रहा है।
- स्पष्ट बातें न लिखें (जैसे "add 1 to x" for x = x + 1).
- कोड में परिवर्तन के साथ comments को भी अपडेट रखें।
- Comments का उपयोग केवल यह दिखाने के लिए नहीं करें कि क्या हो रहा है, बल्कि यह समझाने के लिए करें कि ऐसा क्यों किया जा रहा है।
- बहुत सारा कमेंट लिखने से बचे इसे तभी लिखे जब इसकी जरूरत है।
- सही spelling और grammar का उपयोग करें।
Examples of Comments in Python- पायथन में Comment के उदाहरण
# This program checks if a number is even or odd
# Save a number
num = 9
# Check if the number is even
if num % 2 == 0:
# Show this if number is even
print("The number is even")
else:
# Show this if number is odd
print("The number is odd")
0 टिप्पणियाँ