Database as a Service (DBaaS) in Hindi?  

Database as a Service (DBaaS), एक cloud-based model है जहां company, इंटरनेट के माध्यम से क्लाउड सेवाएं देते है। Users, हार्डवेयर को बिना सेटअप किए या updates, backups, या scaling जैसी चीजों को मैनेज के बिना डेटाबेस का उपयोग करते हैं।

आपको इतना ही भुगतान करना होता है जितना आप उपयोग करते हैं। यह SQL और NoSQL databases दोनों के साथ कार्य करता है। 

बड़ी कंपनियों जैसे Amazon RDS, Google Cloud SQL, और MongoDB Atlas, DBaaS की services देते हैं।
यह developers को समय बचाने और databases को मैनेज करने के बजाय 

अपने app को बनाने में ध्यान देने में मदद करता हैं। DBaaS, उपयोग करने में सरल है और छोटे और बड़े सभी प्रकार के व्यवसाय उनके लिए बेहतर है।

How DBaaS Works in Cloud Computing in Hindi -  DBaaS कैसे कार्य करता है?

DBaaS, Cloud Computing में निम्न प्रकार से कार्य करता है।
  • database को cloud provider के server पर संग्रहित किया जाता है। 
  • आप इंटरनेट के माध्यम से उसे किसी भी समय उपयोग कर सकते हैं।
  •  provider, आपके लिए डेटाबेस को sets up और installs करता है।
  • यह स्वचालित रूप से updates, backups, और किसी समस्या को ठीक करने जैसे कार्यों को कर लेता है।
  • आपका data मजबूत सुरक्षा के साथ protect किया जाता है। 
  • आप जरूरत के हिसाब से डेटाबेस के आकार को कम ज्यादा कर सकते हैं।
  • आप इतना ही भुगतान करते हैं जितना आप उपयोग करते हैं।
  • यह SQL और NoSQL दोनों databases के साथ कार्य करता है।  
  •  यह cloud पर आपके apps से आसानी से connect हो जाता है।

Benifits of using DBaaS in Hindi - DBaaS के फायदे 

DBaaS को उपयोग करने के निम्न  फायदे हैं।

1) No Setup Require 
आपको सर्वरों को खरीदने या सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। cloud provider, सारी चीजों का ध्यान रखना है और आपका समय और श्रम को बचाता है। 

2) Automatic Updates and Backups  
provider, नियमित रूप से डेटाबेस का update करता है और Backups लेता है। अतः आपको data के खो जाने के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।
 

3) Easy to grow or shrink  
यदि आपके App में ज्यादा users आते हैं तो आप जल्दी से storage या speed को बढ़ा सकते हैं। यदि app का उपयोग कम होता है तो आप पैसा बचाने के लिए रिसोर्सेज के उपयोग को कम कर सकते हैं।

4) Cost-Effective  
आप storage और जो features आप उपयोग करते हैं उसके लिए ही pay करना होता है। आपको अपने database को संभालने के लिए ज्यादा बजट की जरूरत नहीं है।

5) 24/7 access
डेटाबेस लगभग बिना रुके 24/7 काम करता है। Cloud providers, आपके data को online बनाए रखने के लिए कई servers का उपयोग करते हैं।

6) Data safety 
आपके data को encryption, firewalls, और secure access के द्वारा सुरक्षित किया जाता है। provider, आपकी data को सुरक्षित बनाए रखने के लिए मजबूत सुरक्षा नियमों का पालन करता है।

7) Access from anywhere
आप अपने डेटाबेस का उपयोग कहीं भी home, office, या mobile कर सकते हैं केवल आपको इसके लिए इंटरनेट की जरूरत होती है। 

8) Focus on Development 
चुकि provider, सभी तकनीकी कार्यों को संभालता है अतः developers केवल अपने कार्यों जैसे code लिखने, app बनाने और नए फीचर को जोड़ने पर ध्यान देता है।

Limitaions DBaaS in Hindi - DBaaS के नुकसान 

DBaaS कि निम्न सीमाएं या नुकसान है। 
1) DBaaS को गलत लोग हैक या एक्सेस कर सकते हैं।
2) कभी-कभी DBaaS सेवाएं काम करना बंद कर देती हैं, जिससे आपका डेटा उपलब्ध नहीं रहता है।

3) DBaaS में आपको अपने सिस्टम जैसा पूरा कंट्रोल नहीं मिलता।
4) DBaaS का खर्च समय के साथ बढ़ सकता है। 

5)अगर इंटरनेट धीमा है तो DBaaS की स्पीड भी धीमी हो सकती है।

6) क्लाउड में रखा गया डेटा हमेशा पूरी तरह से प्राइवेट नहीं होता। 

7) DBaaS को दूसरे सिस्टम से जोड़ना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है।

8) एक DBaaS प्रोवाइडर से दूसरे पर जाना कठिन और महंगा हो सकता है।

9) DBaaS को अपनी जरूरत के अनुसार पूरी तरह से कस्टमाइज़ करना हमेशा संभव नहीं होता।

Popular DBaaS Providers in Hindi- लोकप्रिय DBaaS Providers

1. Amazon RDS  
2. Google Cloud SQL  
3. Microsoft Azure SQL Database  
4. IBM Db2 on Cloud  
5. Oracle Autonomous Database  
6. MongoDB Atlas

Use Cases of DBaaS in Hindi 


1) Web and Mobile Apps 
 DBaaS, websites और apps को तेजी से कार्य करने में मदद करता है भले ही कई लोग एक ही समय में इसका उपयोग कर रहे हो। यह e-commerce या social media apps के लिए बहुत अच्छा है।

2) New businesses
 नए businesses, DBaaS का उपयोग करके सर्वरों को खरीदे बिना Apps को जल्दी से launch कर सकते हैं। यह पैसा और समय बचाता है। 

3) Studying big data
DBaaS, बड़ी मात्रा में data जैसे customer habits या market trends का विश्लेषण करने में मदद करता है। यह तेजी से परिणाम देता है और जरूरत के अनुसार बढ़ता है।

4) IoT Devices  
DBaaS smart devices जैसे sensors, watches, या machines के data को संग्रहित और मैनेज करते हैं।

5) App build processes
Developers, DBaaS, का उपयोग App का विकास करने के दौरान डेटाबेस का निर्माण करने उसे हटाने और टेस्ट करने के लिए करते हैं। 

6) Online software services 
Online software, अपने customer को उनके खुद के सुरक्षित और लचीले डेटाबेस देने के लिए DBaaS का उपयोग करते हैं। यह डाटा को सुरक्षित बनाए रखने में मदद करता है और जरुरत के अनुसार यह आसानी से बढ़ता है। 

7) Data Recovery  
 DBaaS, विभिन्न स्थानों में data की अतिरिक्त copies बनाए रखते हैं। यदि कुछ गलत हो जाता है तो व्यवसाय जल्दी से data को वापस प्राप्त कर लेते हैं।

8) Global Content Sharing  
Media या gaming companies, DBaaS का उपयोग दुनिया में कहीं से भी अपने users को तेजी से access देने के लिए करते हैं।