Cloud Service Providers in Hindi - क्लाउड सेवा प्रदाता क्या है
Cloud service provider, एक कंपनी है जो इंटरनेट का उपयोग करके आपको computer services देता है। इन services के अंतर्गत, data को store करना, Application run करना और शक्तिशाली कंप्यूटरों को खरीदे बिना उसका उपयोग करना आदि शामिल है।लोग और बिज़नेस पैसे बचाने और काम को जल्दी करने के लिए cloud services का इस्तेमाल करते हैं। वे उतना ही भुगतान करते हैं जितना वे cloud services का इस्तेमाल करते हैं।
cloud services आपको बड़ी मशीनें और सर्वर खरीदने के खर्च से बचाता है।यह लचीला है। इसमें जरूरत के आधार पर आप ज्यादा या कम space या power का उपयोग कर सकते हैं।
ये services websites को run करने, files को store करने और smart tools जैसे AI का भी उपयोग करने की सुविधा देते हैं।
Major cloud service providers in hindi - प्रमुख क्लाउड सेवा प्रदाता
प्रमुख cloud service providers निम्न है।
Amazon Web Services (AWS)
AWS सबसे लोकप्रिय है cloud company है। यह स्टोरेज, सर्वर, डेटाबेस आदि जैसी कई सेवाएँ प्रदान करता है।
बड़ी और छोटी कंपनियां AWS का उपयोग websites, apps, और tools बनाने के लिए करते हैं। यह तेज सुरक्षित और पूरी दुनिया में कार्य करता है।
इसमें आपको उतना ही भुगतान करना पड़ता है जितना आप उपयोग करते हैं। AWS, online businesses, government sites, और mobile apps के लिए अच्छा है। कई लोग AWS पर विश्वास करते हैं क्योंकि यह शक्तिशाली है और जरूरत के आधार पर आसानी से बढ़ सकता है।
Microsoft Azure
Azure, Microsoft company का cloud service है। यह अन्य Microsoft products जैसे Windows और MS Office के साथ अच्छे से कार्य करता है। Companies इसका उपयोग, वेबसाइट चलाने, फाइलों को संग्रहित करने और AI tools का उपयोग करने के लिए करते हैं।Azure मजबूत, सुरक्षित और banks, schools तथा hospitals के द्वारा उपयोग किए जाते है। यह hybrid cloud का भी सपोर्ट करता है इसका मतलब है कि यह है कि आपके काम का एक हिस्सा आपके office में रहता है और एक हिस्सा cloud में रहता है।
Google Cloud Platform (GCP)
Google Cloud, apps, websites, और data tools के लिए अच्छा है।यह smart tools जैसे बड़े data के लिए BigQuery तथा machines के लिए AI, offer करता है।
यह तेज है और आधुनिक एप्स बनाने में मदद करता है। लोग data work, smart apps, और अच्छे प्रदर्शन के लिए Google Cloud का चयन करते हैं।
IBM Cloud
IBM Cloud, बड़ी कंपनी विशेष कर banking और health में मदद करते है। यह cloud और office systems दोनों में कार्य करती है। यह बहुत safe है और data को secure करने के लिए नियमों का अनुसरण करते हैं।IBM Cloud AI, blockchain, और new tech जैसे quantum computing के लिए tools प्रदान करते हैं। Red Hat खरीदने के बाद containers और app building के लिए यह ज्यादा सपोर्ट करते हैं।
IBM, ऐसे businesses के लिए बहुत अच्छा है जो पूरा नियंत्रण और उच्च सुरक्षा चाहते हैं।
Oracle Cloud Infrastructure (OCI)
Oracle Cloud बड़े और तेज कार्यों को करने के लिए बनाया गया है।यह बड़े databases को चलाने के लिए बहुत अच्छा है। यह storage, computing और networking जैसी सेवाएं देता है।
यह Oracle software के साथ कार्य करता है और उच्च गति प्रदान करता है। बड़ी कंपनियां Oracle Cloud का इस्तेमाल सुरक्षित और सस्ती क्लाउड सेवाओं पाने के लिए करती हैं।
यह containers के साथ नए एप बनाने और DevOps को भी सपोर्ट करते हैं। यह oracle tools का उपयोग करने वाले व्यवसायों के लिए बहुत अच्छा है।
Alibaba Cloud
Alibaba Cloud, Aisa में सबसे बड़ा cloud provider है। यह cloud services जैसे storage, networking, AI, और big data tools देता है।यह online shopping, finance apps, और mobile games को सपोर्ट करते है। Asia में कई व्यवसाय और अन्य स्थानों में इसका उपयोग करते हैं।
यह सुरक्षित, तेज और सस्ता है।
यह वैश्विक कंपनियों को एशिया में काम करने में मदद करता है।
Alibaba Cloud, बहुत तेजी से बढ़ रहा है और प्रत्येक वर्ष यह ज्यादा प्रसिद्ध होते जा रहा है।
Dell Technologies Cloud
Dell Technologies Cloud, office servers के साथ cloud services को मिलाते है। यह उन कंपनियों के लिए बेहतर है जो cloud और on-site systems दोनों का उपयोग करना चाहते हैं।यह प्रदर्शन को सुचारू रूप से प्रदान करने के लिए VMware और अन्य tools का उपयोग करते हैं। इसे संभालना आसान है और यह कंपनियों को धीरे-धीरे cloud पर जाने में मदद करता है।
Dell मजबूत हार्डवेयर के लिए जाने जाते है और इसकी क्लाउड सेवाएं लचीले काम के लिए मदद करती हैं।
VMware Cloud
VMware Cloud, apps और systems को बदले बिना उसे cloud में run करने के लिए मदद करता है। यह आपके पुराने ऐप को आसानी से क्लाउड पर ले जाने में मदद करता है।यह AWS, Azure और अन्य के साथ काम करता है। VMware, cloud को सरल तरीके से manage करने के tools लिए देता है। यह सुरक्षित और विश्वसनीय है। कई companies, VMware का उपयोग hybrid cloud के लिए करते हैं।
0 टिप्पणियाँ