Candidate key in DBMS in Hindi - उम्मीदवार कुंजी क्या है?

What is Candidate key in DBMS in Hindi 

Relational database में Candidate key एक या एक से अधिक columns का set है जो table में प्रत्येक row को uniquely identify करता है। 

यह Duplicate records को रोकते हुए data की integrity को बनाए रखता है।
एक table के पास कई candidate keys हो सकते हैं, अर्थात एक row को identify करने की कई तरीके हो सकते हैं। 
एक candidate key को अवश्य ही minimal होना चाहिए इसका मतलब है कि कोई अतिरिक्त column को शामिल नहीं होना चाहिए।

DBMS, candidate keys का उपयोग data को unique बनाए रखने और उसमें से सबसे अच्छे को primary key के रूप में चुनने के लिए किया जाता है। primary key चुनने के बाद बचे हुए अन्य candidate keys, alternate keys कहलाते हैं

Database design में candidate keys आवश्यक है जो यह सुनिश्चित करता है प्रत्येक record को uniquely प्राप्त किया जा सके और कुशलतापूर्वक बनाए रखा जा सके।

Example of Candidate key in DBMS in Hindi

नीचे उदाहरण में SID, Roll No. और Email unique हैं, इसलिए ये candidate keys हैं।  इनमें से केवल एक को primary key अर्थात StudentID बनाया जाता है, जिससे वह रिकॉर्ड की पहचान के लिए मुख्य रूप से उपयोग होता है। 

बचे keys अर्थात Roll No. और Email, alternative keys कहलाएंगे।
Primary key डेटा को तेज़ी से खोजने और रिलेशन बनाने में मदद करती है, जबकि alternate keys जरूरत पड़ने पर data को uniquely पहचानने के लिए उपयोग की जा सकती हैं। 

Candidate key








Properties of Candidate key in DBMS in Hindi

Candidate key के निम्न गुण होते है।
1) Unique:
 प्रत्यके candidate key, हर row को अलग पहचान देता है।

2) Minimal:
 इसके पास केवल जरूरत के columns होते हैं, अतिरिक्त कुछ नही।

3) No Redundancy:
यदि कोई भी column को हटा दिया जाए तो उसके बाद यह unique नहीं रहेगा।

4) Multiple Candidate Keys:
एक table में एक से अधिक candidate key हो सकते है।

5) Primary Key Choice:
एक candidate key, primary key बनता है।
6) Alternate Keys:
अन्य candidate keys, alternate keys कहलाते है।

7) No Null Values:
Candidate keys की values NULL नहीं हो सकती है।

8) Indexing:
DBMS, candidate keys का उपयोग data को तेजी से ढूढने के लिए करते हैं।

9) Support foreign key:
अन्य tables, candidate keys को references के रूप में उपयोग कर सकते है।

10) Better Database Design: Candidate keys, duplicate data से बचने में मदद करते हैं।

Role of Candidate key in DBMS in Hindi

Candidate keys, relational databases के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। वे data को सही और access को आसान बनाए रखने में मदद करते है।

इनका मुख्य कार्य एक table में प्रत्येक row को uniquely, identify करना है। यह records में duplicate data को हटाता है और data को सही बनाए रखता है।

Database system, candidate keys का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए करता है कि सभी records अलग है।
सभी candidate keys, में एक का चयन primary key के रूप मे किया जाता।

इस key के द्वारा records को ढूंढने में मदद मिलती है। अन्य candidate keys, alternate keys कहलाते है। Candidate keys, tables को जोड़ने में भी मदद करता है। 

Foreign keys, इसका उपयोग विभिन्न tables में सम्बन्धित data link करने में करता है। वे खोजने में भी मदद करता हैं। Database, candidate keys, पर indexes का निर्माण कर सकता है जो खोजने की प्रक्रिया को तेज बना देता है। 

Candidate keys के बिना डेटाबेस में डेटा को सही और आसानी से खोजना मुश्किल होगा।