Accounting Voucher in Hindi - अकाउंटिंग वाउचर क्या है?


Tally में accounting voucher एक digital document है जिसका उपयोग financial transactions को record करने के लिए किया जाता है। 

इन transactions में नगद प्राप्त करना, भुगतान करना, माल बेचना, खरीदना, बैंक ट्रांसफर करना या एडजस्टमेंट आदि हो सकते हैं।
 
Tally, में जब कभी वित्तीय क्रियाकलाप होता है तब एकाउंटिंग वाउचर का उपयोग करके इसकी एंट्री की जाती है। voucher records में महत्वपूर्ण विवरण जैसे 
  •  Transaction की तारीख 
  •  शामिल खाते (जैसे Cash, Bank,         Sales, Purchase)
  •  पैसे की राशि(Amount of money)
  •  विवरण ( transaction के बारे में         एक छोटा नोट्स) होते है

Tally में Accounting Voucher बनाना

Tally मे Accounting Voucher का प्रयोग करने के लिए यह करे।
1) Gateway of Tally मे जाए।

2) अब आपको Transaction के अंतर्गत Accounting Voucher दिखाई देगा उस पर Click करे।


3) Accounting Voucher की Screen दिखाई देगी आप जो भी Voucher चाहते है उसे खोलने के लिए Shortcut Key Press करे जैसे Contra Voucher के लिए F4 Press करे Payment Voucher के लिए F5 आदि नीचे सारे Vouchers की जानकारी दी गई है।


Types of Accounting Vouchers in Hindi - अकाउंटिंग वाउचर के प्रकार

1) Contra Voucher(F4)
2) Payment Voucher(F5)
3) Receipt Voucher(F6)
4) Journal Voucher(F7)
5) Sales Voucher(F8)
6) Purchase Voucher(F9)
7) Debit Note Voucher(Ctrl+F9)
8) Credit Note Voucher(Ctrl+F8)

 
Tally में सभी Accounting Vouchers की सूची (Shortcut Key सहित)

Voucher Name Shortcut Key Use
Contra Voucher F4 Cash/Bank से Bank transfer
Payment Voucher F5 भुगतान दर्ज करने के लिए 
Receipt Voucher F6 पैसे प्राप्त करने के लिए
Journal Voucher F7 समायोजन या गैर-नकद प्रविष्टियों के लिए( adjustments और non-cash entries)
Sales Voucher F8 बिक्री (sales) दर्ज करने के लिए 
Purchase Voucher F9 खरीद(purchases) दर्ज करने के लिए 
Debit Note Ctrl + F9 खरीदी वापसी(purchase return) या डेबिट एंट्री के लिए
Credit Note Ctrl + F8 बिक्री वापसी (sales return)या क्रेडिट एंट्री के लिए  
Memo Voucher Ctrl + F10 अस्थायी या गैर-लेखांकन प्रविष्टि के लिए( temporary or non-accounting entries)
Reversing Journal Ctrl + F7 ऑटोमैटिक रिवर्स जर्नल एंट्री के लिए
Optional Voucher Ctrl + L ड्राफ्ट/भविष्य की प्रविष्टि के लिए



Contra Voucher(F4)

Contra Voucher का प्रयोग उस समय किया जाता है जब बैंक से संबंधित कार्य होती है जैसे बैंक से पैसा निकालना बैंक में पैसे जमा करना बैंक से अन्य लोगों को पैसे भेजना या अन्य लोगों से प्राप्त पैसे को बैंक में जमा करना ये Amounts नकद या Cheque के रूप में हो सकते हैं।

Examples of Contra Voucher

1) Sbi Bank मे 10000 जमा किए
2) Sbi Bank से 5000 निकाले

Rule:-

जिस Account मे पैसा जाता है उसे Debit करे और जिस Account से पैसा निकल रहा है उसे Credit करे।

1)
दो Ledger बनेगा 

Bank A/C तथा Cash A/C पैसा Cash A/C से Sbi Bank A/C में जा रहा है
                               Dr            Cr
Cr Cash A/C                          10000
Dr SBI Bank A/C  10000

Note:

Accounting Voucher में से Ledger बनाने के लिए Alt+C Press करे Date बदलने के लिए F2 Press करे।


ऊपर आप देख पा रहे है कि 10000 Cash Account से Sbi A/c में डाला गया

Note:

Contra तथा Receipt Voucher मे Cr पहले रहता है बाद मे Dr

2) इसे आप Contra Voucher में Enter करे          
पैसा Sbi Bank A/C से Cash A/C में जा रहा है
                              Dr             Cr
Cr SBI Bank A/C                         10000
Dr Cash A/C       10000


Payment Voucher(F5)

जब Business किसी प्रकार की Services लेता है या Business के लिए माल खरीदता है या कोई Assets जैसे Computer, Furniture आदि खरीदना होता है 
 
या Rent, Salary या किसी प्रकार का भुगतान करना होता है चाहे Cash या Cheque के द्वारा तब उसकी Entry Payment Voucher मे होती है इसमें Cash Business से बाहर जाता है।

Example of Payment Voucher

1) 7000 Furniture के नकद भुगतान किए
2) Rent के 4500 भुगतान किए
3) Salary के 30000 भुगतान किए

Rule:

खर्चे तथा व्यय Debit होगा तथा Income या आय Credit होगा
1)
Furniture A/C तथा Cash A/C दो लेजर बनायेगे 
पैसा Cash Account से Furniture Account के लिए जा रहा है

                                Dr             Cr
Dr Furniture A/C    7000               
Cr Cash A/C                          7000


ऊपर आप देख सकते है कि Cash Account से Cash Furniture Account के लिए जा रहा है
नीचे के उदाहरण आप Payment Voucher में Enter करे।

2) Rent A/C तथा Cash A/C दो लेजर बनायेगे 
पैसा Cash Account से Rent Account के लिए जा रहा है

                           Dr             Cr
Dr Rent A/C        4500               
Cr Cash A/C                     4500

3)                
                               Dr          Cr
Dr Salary A/C       30000               
Cr Cash A/C                      30000


Receipt Voucher(F6)

जब Business मे किसी प्रकार से Payment की प्राप्ति होती है चाहे उसके Customers के द्वारा या देनदारो द्वारा तब उसकी Entry Receipt Voucher मे होती है।

यह Payment Cash या Cheque या Online के माध्यम से प्राप्त हो सकता है इसमे Cash Business मे आता है।

Example of Receipt Voucher

1) Amar से 4000 प्राप्त हुए
2) Rent के 3500 प्राप्त हुआ
3) Sohit से 6000 Commision प्राप्त हुआ

1)
दो Ledger बनेगा Amar A/C तथा Cash A/C पैसा Amar Acounts से Cash Account मे आ रहा है जिस Account में आता है वह Debit होगा तथा जिस Account से निकलेगा वह Credit होगा
                               Dr           Cr
Cr Amar A/C       4000
Dr Cash A/C                       4000


ऊपर Amount Amar के Account से Cash Account में जा रहा है।


2) इसे आप Receipt Voucher में Enter करे
                            Dr          Cr
Cr Rent A/C      3500
Dr Cash A/C                   3500



Journal Voucher(F7)

Journal voucher अन्य Voucher जैसे Payment, Receipt, Contra आदि से अलग होते है क्योंकि Journal Voucher का प्रयोग ऐसे Accounting Transaction का Record रखने के लिए होता है जिसकी मौद्रिक Value नहीं होती हैै।

अर्थात केवल दो Ledger के बीच Adjustment के लिए प्रयुक्त होते है या दो Bank Accounts के बीच Fund Transfer या अन्य Non-Cash Transaction को बताने हेतु इस Voucher का उपयोग करते है 

जिस Transactions की Entry अन्य Vochers मे नही कर पाते उसकी Entry Journal Voucher में होती है।

Example of Journal Voucher

Yash Enterprise से 25000 का Furniture अपने Use के लिए उधार खरीदा
                                  Dr            Cr
Dr Furniture A/c    25000
Cr Yash Enterprise A/c         25000


Sales Voucher(F8)

जब Business मे Purchase किए गए माल को बेचा (विक्रय) किया जाता है तब उसकी Entry Sales Voucher में की जाती है।

माल चाहे नकद या उधार बेचा जाए दोनो स्थिति मे Entry इसी Voucher में होगी ध्यान रहे अगर Business के मालिक ने कोई संपत्ति बेची है तो इसकी Entry Sales Voucher में नही होगी।

Example of Sales Voucher

1) Subham को 15000 का माल बेचा
2) 25000 का नकद माल बेचा

Rule:

जिस Account से माल जाता है वह Credit होगा और जिस Account मे माल आता है वह Debit होगा

1)
Amar A/C तथा Sales A/C दो Accounts बनाएंगे माल Amar A/C के Accounts मे जा रहा है अतः वह Debit होगा और एस Accounts से निकल रहा है अतः वह Credit होगा
                               Dr            Cr
Dr Subham A/C    15000         
Cr Sales A/C                        15000


2)
                              Dr          Cr
Dr Cash A/C       25000              
Cr Sales A/C                     25000



Purchase Voucher(F9)

जब Business में माल को बेचने (क्रय) के उद्देश्य से Purchase किया जाता है जैसे नकद खरीदे या उधार तब इसकी Entry Purchase Voucher मे होती है। 

माल कच्चा भी हो सकता है या तैयार माल भी ध्यान रहें जब Business का मालिक Business के लिए कोई संपत्ति खरीदता है उसकी Entry Purchase Voucher मे नही होती है।

Example of Purchase Voucher

1) Sumit से 7000 का माल खरीदा 
2) 4500 का माल खरीदा

Rule:

जिस Account मे माल आता है वह Debit होगा जिस Account से माल निकलेगा वह Credit होगा

1)
दो Ledger Sumit A/C तथा Purchase A/C बनायेगे Purchase Account में माल आ रहा है अतः यह Debit होगा और Sumit A/C Credit होगा
                                   Dr         Cr
 Cr Sumit A/c                         7000       Dr Purchase A/c    7000

2)
                                  Dr        Cr
Dr Purchase A/C     7000             
Cr Cash A/C                       7000



Debit Note Voucher(Ctrl+F9)

जब Customer द्वारा खरीदा गया माल किसी कारणवश जैसे माल का टूटा फूटा होना या माल का Order के अनुसार ने होना जैसे कारणों से यदि पूरे माल को या कुछ माल को जब Customer द्वारा Supplier को वापस कर देता है। 

तब Customer अपने Tally Software मे इसकी Entry Debit Note Voucher मे करता है यह Customer के लिए Purchase Return होता है।

Example of Debit Note Voucher

1) Sumit को 7000 का माल लौटाया
2) 3500 का माल लौटाया

1) 
दो Ledgers बनेंगे Purchase Return A/C और Sumit A/C
                                Dr           Cr
Dr Sumit A/C         7000             
Cr Purchase Return A/C       7000  

 
2)
                                  Dr           Cr
Dr Cash A/C             7000             
Cr Purchase Return A/C       7000

     
              

Credit Note Voucher(Ctrl+F8)

Credit Note Voucher मे Entry Debit Note Voucher की Entry के विपरीत होती है जैसे जब Customer खरीदे गए माल को कुछ कारणों जैसे माल का खराब निकलना या Customer की इच्छानुसार माल का न होना आदि कारणों से Supplier को वापस कर देता है। 

तब Supplier इसकी Entry अपने Tally Software मे Credit Note Voucher मे करता है यह Supplier के लिए Sales Return होता है।

Example:

Computerehub Traders ने 15000 का माल वापस किया
                                                Dr    Cr
Cr Computerehub Traders A/c  15000
Dr Sales Return A/c            15000

Related Posts