What is Looping in Python in Hindi- पाइथन में लूप क्या है?
- Python में Looping का मतलब है – निर्देशों के एक समूह को बार-बार उस समय तक चलाना जब तक कोई शर्त पूरी न हो जाए या काम पूरा न हो जाए।
- लुपिंग के कारण आपको code को बार-बार लिखने की जरूरत नहीं होती। यह code के ब्लॉक को स्वचालित रूप से जरूरत के आधार पर कई बार रन करता है।
- Loops, समय बचाता है, त्रुटियों को कम करता है और code को और अधिक स्पष्ट बनाता है।
- जब आप lists, strings, या बड़े डेटा के साथ कार्य करते हैं तब Looping बहुत उपयोगी है।
प्रोग्रामिंग में लूप का उपयोग क्यों किया जाता है?
प्रोग्रामिंग में लूप का उपयोग निम्न कारणों से किया जाता है।
1. Loops, एक ही code को बार-बार चलाने में मदद करता है, बिना बार-बार लिखे।
2. एक ही इंस्ट्रक्शन को बार-बार लिखने की जरूरत नहीं है।
3. लूप, lists, arrays, या databases के items को आसानी से process करता है।
4. लूप के कारण कोड बेहतर दिखता है और आसानी से समझ आता है।
5. Loops के कारण आपको कोड की ज्यादा लाइनें लिखने की जरूरत नहीं होती।
6. अगर हम एक ही code को बार-बार मैनुअली लिखते हैं तो गलती हो सकती है, लेकिन लूप का उपयोग करने से ऐसी गलतियों से बचा जा सकता है।
7. लूप तब तक चलता है जब तक कोई शर्त सही रहती है, जैसे जब उपयोगकर्ता इनपुट देता है।
7. लूप तब तक चलता है जब तक कोई शर्त सही रहती है, जैसे जब उपयोगकर्ता इनपुट देता है।
8. Loops का उपयोग नंबर जोड़ने average निकालना या math steps को दोहराने के लिए किया जाता है।
Types of Loops in Python in Hindi - पायथन में लूप के प्रकार
Python में loop के निम्न प्रकार होते हैं।for Loop
Python में `for` loop का उपयोग sequence जैसे एक list, string, या range के प्रत्येक आइटम के लिए कोड के ब्लॉक को दोहराने के लिए किया जाता है।यह स्वचालित रूप से प्रत्येक वैल्यू को एक-एक करके लेता है और loop की बॉडी को Run करता है। यह उस समय उपयोगी होता है जब आपको यह पता है कि लूप को कितने बार चलाना है।
यह पायथन में बार-बार दोहराने वाले कामों के लिए इस्तेमाल होता है, जैसे कोई चीज़ प्रिंट करना, जोड़-घटाव करना या लिस्ट पर काम करना।
Syntax:
for variable in sequence:
# code block
for variable in sequence:
# code block
Explanation:
for = यह keyword है।
variable = यह हर item के लिए एक अस्थायी नाम होता है।
sequence = list, tuple, string, आदि
code block = Indent क्या हुआ कोड है जो sequence में हर आइटम के लिए Run होता है।
Range के लिए for loop का example:
for i in range(1, 5):
print(i)
Output: 1 2 3 4
Explanation:
range(1, 5):
range(1, 5):
इसका मतलब है 1 से शुरू होकर 4 तक।
i:
यह हर बार एक नंबर लेता है 1, फिर 2, फिर 3... जब तक 4
print(i):
हर नंबर को प्रिंट करता है।
Python में List पर Loop चलाना
mobiles = ["vivo", "apple", "realme"]
for item in fruits:
print(item)
Output: vivo apple realme
Python में String पर Loop चलाना
text = "python"
for char in text:
print(char)
Output: p y t h o n
Python में Tuple पर Loop चलाना
numbers = (70, 40, 90)
for num in numbers:
print(num)
Output: 70 40 90
`for` loop हर आइटम को एक-एक करके निकालता है और चाहे वो लिस्ट हो, स्ट्रिंग हो या टपल और फिर उसे `print()` करता है।
while loop
Python में `while` loop कोड के ब्लॉक को तब तक रन करता है जब तक दिया हुआ कंडीशन सत्य रहता है। हर loop के पहले यह कंडीशन की जांच करता है। यदि कंडीशन true है तो यह लूप के अंदर के कोड को रन करता है और यदि यह false है तो रुक जाता है।यह लूप उस समय उपयोगी है जब हमें यह नहीं पता कि कोड को कितने बार दोहराने है। एक while loop को लूप के अंदर कुछ बदलाव करना चाहिए ताकि यह कुछ समय बाद रुक सके
यदि कुछ बदला जाए तो लूप हमेशा के लिए चलता रहेगा इस प्रकार के लूप को infinite loop कहते हैं। यह यूजर के इनपुट की जांच करने या कोई कार्य तब तक बार-बार करने के लिए उपयोगी है जब तक कोई शर्त पूरी न हो जाए
Syntax:
while condition:
# code block
Explanation:
while = keyword
condition = कोई भी expression जो True या False हो सकता है
Example
count = 1
while count <= 7:
print(count)
count = count + 2
Output: 1 3 5 7
Infinite loop क्या होता है और यह कैसे बनता है?
infinite loop एक ऐसा लूप है जो कभी समाप्त नहीं होता। यह बार-बार चलते रहता है क्योंकि कंडीशन हमेशा True रहता है तथा इसे रोकने के लिए कोई स्टेटमेंट नहीं होता है ।यह गलती से या किसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए होता है। उदाहरण के लिए एक प्रोग्राम में while(true) का उपयोग करने से वह infinite loop का निर्माण करेगा।
यदि इसे ठीक से न संभाला जाए तो इससे प्रोग्राम रुक सकता है या क्रैश हो सकता है। Infinite loops, कुछ परिस्थितियों जैसे servers में उपयोगी है परंतु उसे अवश्य ही सावधानी से नियंत्रित किया जाना चाहिए।
Example:
while True:
print("This will run forever")
Loop Control Statements in Python in Hindi - लूप कंट्रोल स्टेटमेंट्स
Python में Loop Control Statements का उपयोग एक लूप के सामान्य प्रवाह को बदलने के लिए किया जाता है।इसके मुख्य प्रकार निम्न है।
break
इसका उपयोग लूप को तुरंत रोकने के लिए किया जाता है भले ही कंडीशन अभी भी true है।Example1
for i in range(6):
if i == 3:
break
print(i)
Output: 0 1 2
Example2
i = 1
while i <= 5:
if i == 3:
break
print(i)
i += 1
Output: 1 2
continue
इसका मतलब है कि लूप current step को छोड़ देता है और सीधे ही अगले स्टेप पर चला जाता है।Example1
for i in range(6): if i == 3: continue print(i)
Output: 0 1 2 4 5 6
Example2
i = 0
while i < 5:
i += 1 # i = i+1
if i == 3:
continue
print(i)
Output: 1 2 4 5
pas
pass
का मतलब होता है – "अभी कुछ नहीं करना।" जब हमें कोड में कोई हिस्सा खाली छोड़ना होता है, तब हम pass
लिखते हैं ताकि कोई एरर न आए।Example1
for i in range(3):
if i == 1:
pass
print(i)
Output: 0 1 2
Example2
i = 1
while i <= 3:
pass # does nothing
i += 1
print("Loop ended")
Output: Loop ended
Difference between for and while loop | for और while लूप में अंतर
1. for:इसका उपयोग उस समय किया जाता है जब हमें यह पता हो कि लूप को कितने बार चलाना है।
while:
इसका उपयोग उस समय किया जाता है जब हमें नहीं पता है कि लूप को कितनी बार चलाना है।
while:
इसका उपयोग उस समय किया जाता है जब हमें नहीं पता है कि लूप को कितनी बार चलाना है।
2. for:
यह लूप lists, ranges, और strings के साथ अच्छे से कार्य करता है।
while:
यह लूप उस समय अच्छे से कार्य करता है जब हमे एक कंडीशन को बार-बार जांच करने की जरूरत होती है।
3. for:
इस loop, में loop variable स्वचालित रूप से बदलता है।
while:
इस loop में हमें स्वयं ही वेरिएबल को अवश्य ही बदलना होता है।
4. for:
जब कोई काम निश्चित संख्या में करना होता है, तब for loop को समझना आसान होता है।
while:
यह लूप उस समय बेहतर होता है जब हम कुछ होने के लिए इंतजार करते हैं।
5. for:
यह लूप आमतौर पर infinite loops का कारण नहीं बनता है।
while:
यह लूप आसानी से एक infinite loop बन जाता है यदि कंडीशन कभी false न हो तो।
6. for:
for i in range(5):
इसमें loop 5 बार Run होता है।
while:
while x < 5:
इसमें लूप तब तक चलता है जब तक
x < 5 की कंडिशन सही होती है।
0 टिप्पणियाँ