What is Control Flow in Python in Hindi? - पायथन में कंट्रोल फ्लो क्या होता है?

  • Python में Control Flow का मतलब है कि प्रोग्राम की लाइनें एक के बाद एक किस क्रम में चलती हैं। 
  • यह नियंत्रित करता है कि code का अगला कौन सा भाग Run होगा। Python इस प्रवाह को मैनेज करने के लिए conditional statements, looping statements, और control statements का उपयोग करता है।
  • ये प्रोग्राम को निर्णय लेने, एक ही step को बार-बार दोहराने या कुछ steps को छोड़ने जैसे कार्यों को करने में मदद करता है।  
  • Control flow प्रोग्राम को कुछ निश्चित शर्तों या नियमों के आधार पर विभिन्न परिस्थितियों में विभिन्न कार्य करने की अनुमति देता है। 
 
 

Types of Control flow in Python in Hindi - पायथन में कंट्रोल फ्लो के प्रकार 

पायथन में कंट्रोल फ्लो के निम्न प्रकार होते है 
Control flow in python


Conditional Statements (`if`, `else`, `elif`)

  • Python में Conditional statements, प्रोग्राम को निर्णय लेने में मदद करते हैं। 
  • ये जॉच करते हैं कि क्या कंडीशन सही है या गलत है।  
  • यदि कंडीशन सही है तो code का एक विशिष्ट भाग Run होगा और यदि कंडीशन गलत है तो उस block का code छोड़ दिया जाता है। 
  • यह प्रोग्राम को विभिन्न स्थितियों में अलग-अलग कार्य करने की अनुमति देता है। 
  • यह user input, data, या अन्य लॉजिक के आधार पर प्रोग्राम कैसे flow होता है उसे नियंत्रित करने में मदद करता है। 
  • Conditional statements प्रोग्राम को condition के हिसाब से काम करने में मदद करती हैं। 
  • ये प्रोग्राम को smart और flexible बनाती हैं। इससे प्रोग्राम अलग-अलग situations में अलग तरह से काम कर सकता है।
Conditional statements के कुछ सामान्य प्रकार निम्न है
1. if statement
2. if-else statement
3. if-elif statement
4. nested if statement

if statement

`if` statement, एक कंडीशन की जांच करता है। यदि कंडीशन true है तो यह block के code को रन करता है। यदि कंडीशन false है तो यह कुछ नहीं करता। 
 
यह तभी कोड को रन करने में मदद करता है जब एक विशिष्ट नियम या कंडीशन पूरे किए जाते हैं।

Syntax:
if condition:
    #Run this code when the condition is true.

Example:
num = 10
if num % 2 == 0:
    print("The number is even")
Output:
The number is even
 

 if-else statement

 `if-else` statement, भी एक कंडीशन की जांच करता है। यदि यह true है तो एक block का code रन होता है और यदि यह false है तब भी अन्य block के code रन होते है। 

यह कंडीशन के आधार पर दो विकल्पों में से चयन करने में मदद करते हैं। 

Syntax:
if condition:
   # code to run if condition is true
else:
    # code to run if condition is false

Example:
age = 20
if age >= 18:
    print("You can vote")
else:
    print("You cannot vote")
Output:
You can vote
  

if-elif statement

`if-elif` statement, एक के बाद एक कई कंडीशन की जांच करता है। यह पहले कंडीशन जो की true है उसके code को रन करता है। 
 
अगर कोई भी condition सही नहीं होती, तो कोई भी code नहीं चलता, जब तक आप else नहीं लगाते।
जब आपके पास दो से ज़्यादा विकल्प होते हैं, तब यह काम आता है।

Syntax:
if condition1:
    # code if condition1 is true
elif condition2:
    # code if condition2 is true
elif condition3:
    # code if condition3 is true
else:
    # code if none of the above conditions are true

Example:
marks = 87
if marks >= 90:
    print("Grade A")
elif marks >= 70:
    print("Grade B")
elif marks >= 50:
    print("Grade C")
else:
    print("Fail")
Output:
Grade B
  

nested if statement

`nested if` का मतलब एक `if` statement के अंदर अन्य। यह एक-एक करके कई conditions को चेक करने में मदद करता है। 

दूसरा कंडीशन तभी Run होता है जब पहला कंडीशन true रहता है। यह कठिन निर्णय लेने में मदद करता है।

Syntax:
if condition1:
    if condition2:
        # code runs if both condition1 and condition2 are true
    else:
        # code runs if condition1 is true but condition2 is false
else:
    # code runs if condition1 is false


Example:
age = 23
gender = "female"
if age >= 18:
    if gender == "male":
        print("Adult Man")
    else:
        print("Adult Woman")
else:
    print("Teenager")
Output:
Adult Woman
  
Explanation:
यह program, age और gender को check करता है

1) यदि age, 18 या ज्यादा है: 
  • तब यह gender की जांच करता है 
  • यदि gender, male, है तो यह "Adult Man" को print करता है।
  • नही तो Woman"को print करता है।
2) यदि age, 18 से कम है:  
 तो "Teenager" print करता है।


Looping Control / लूप नियंत्रण

  • Python में Looping control, लूप कैसे कार्य करता है उसे मैनेज करने में मदद करता है। 
  • यह कुछ निश्चित कंडीशन के आधार पर हमें लूप के flow को बदलने की सुविधा देता है।
  • इसके साथ हम loop को smart तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं।  
  • हम कुछ steps को छोड़ सकते हैं या जरूरत के आधार पर लूप को जल्दी समाप्त कर सकते हैं। 
  • यह प्रोग्राम को ज्यादा लचीला और दक्ष बनाता है।
  • Looping control, दोहराए जाने वाले कार्यों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करता है। 
  • यह प्रोग्राम को ब्रेक के बिना लूप के अंदर विभिन्न स्थितियों को मैनेज करने की सुविधा देता है। 
  • यह कोड को सरल और समझने में आसान बनाता है।  

इसके कुछ सामान्य प्रकार निम्न है।
1. for loop
2. while loop
3. nested loop

for loop

`for` loop का उपयोग list, range या sequence के हर आइटम पर code को बार-बार चलाने के लिए किया जाता है।
यह तब तक बार-बार चलता है जब तक सभी आइटम समाप्त न हो जाए। 

यह उस समय उपयोगी है जब आपको यह पता हो कि code को कितने बार दोहराने है जैसे 5 या 10 बार

Syntax:
for variable in sequence:
    # code block

Example:
for i in range(1, 8):
    print(i)
Output:
1
2
3
4
5
6
7
 

while loop

एक `while` loop, code को बार-बार तब तक दोहराता है जब तक दिया हुआ कंडीशन true रहता है। 

हर बार code को दोहराए जाने के पहले यह कंडीशन की जांच करता है। यह उस समय उपयोगी है जब आपको नहीं पता कि loop को कितनी बार कितने बार रन करना है। जब कंडीशन false हो जाता है तो लूप रुक जाता है।

Syntax:
while condition:
    # code block

Example:
i = 1
while i <= 5:
    print(i)
    i +=           # i = i+1     
Output:
1
2
3
4
5
  

nested loop

एक `nested loop` का मतलब एक लूप के अंदर अन्य लूप का उपयोग करना। बाहरी लूप एक बार चलता है, तो अंदर वाला लूप बार-बार चलता है।

यह तब उपयोगी होता है जब आपको data के साथ table, pattern या level में काम करना होता है। यह बार-बार होने वाले कामों को आसान बनाता है

Syntax:
for i in range(n):
    for j in range(m):
        # inner loop code

Example:
for i in range(1, 3): # Outer loop
    for j in range(1, 3): # Inner loop
        print(i, j)
Output:
1 1
1 2
2 1
2 2
 

Jump Control Statements / जंप कंट्रोल स्टेटमेंट्स

  • Python में Jump Control Statements का उपयोग प्रोग्राम के सामान्य प्रवाह को बदलने के लिए किया जाता है। 
  • आमतौर पर Python, कोड को एक-एक करके Run, करता है लेकिन कभी-कभी हमें code के कुछ भागों को छोड़ने, एक loop को जल्दी से रोकने या किसी फंक्शन से वापस लौटने की जरूरत होती है।
  • ऐसी स्थितियों में ये statements मदद करते हैं। 
  • इसका उपयोग ज्यादातर फंक्शन या लूप के अंदर होता है। 
  • यह प्रोग्राम को लचीली और शक्तिशाली बनाते हैं क्योंकि हम क्योंकि हम यह नियंत्रित कर सकते हैं कि Code के कुछ भाग कैसे और कब Run होने चाहिए। 

Jump Statements के कुछ सामान्य प्रकार निम्न है
1. `break`
2. `continue`
3. `pass`
4. `return`

break

 `break` statement, का उपयोग लूप को तुरंत रोकने के लिए किया जाता है। जब Python, `break`, को देखा है यह लूप से बाहर आ जाता है भले ही लूप की condition अभी भी true हो। 

इसका उपयोग मुख्यतः उस समय किया जाता है जब विशेष कंडीशन पूरी हो जाती है और आपको लूप को चलाने की जरूरत नहीं होती।

Example:
for i in range(1, 6):
    if i == 4:
        break
    print(i)
Output:
1
2
3
 

continue

`continue` स्टेटमेंट वर्तमान लूप की स्टेप को छोड़ देता है और सीधे अगली स्टेप पर चला जाता है। यह लूप को नहीं रोकता।

जब कोई कंडीशन true होती है, तो Python उस चक्र (round) को छोड़कर लूप का अगला चक्र शुरू कर देता है।

Example :
for i in range(1, 6):
    if i == 4:
        continue
    print(i)
Output:
1
2
3
5

 

pass

`pass` statement का मतलब है कुछ मत करो। इसका उपयोग उस समय होता है जब हम code को बाद में लिखना चाहते हैं परंतु उसके स्ट्रक्चर को अभी बनाए रखना चाहते हैं। 

Python, को loops, functions, या conditions के भीतर को कम से कम एक लाइन की जरूरत होती है। 
इसलिए आप गलती से बचने के लिए `pass` का इस्तेमाल करते हैं ताकि प्रोग्राम ठीक से चलता रहे।

Example:
for i in range(1, 4):
    if i == 2:
        pass
    print(i)
Output:
1
2
3
 

return

`return` का इस्तेमाल फंक्शन से कोई वैल्यू वापस भेजने के लिए किया जाता है, जहां से फंक्शन को बुलाया गया है।
जब Python `return`, के पास पहुंचता है तब यह फंक्शन को Run करना
 बंद कर देता है और तुरंत बाहर आ जाता है।

' return` के बाद कोई भी कोड रन नहीं होता। यह किसी function से प्रोग्राम के अन्य भागों पर result भेजने में मदद करता है। 

Example:
def add(x, y):
    return x + y
result = add(3, 5)
print(result)
Output:
8