Keywords in Python in Hindi - Python में Keywords क्या होते हैं?

  • Python में keywords विशेष आरक्षित शब्द होते हैं। 
  • इनका भाषा में एक निश्चित मतलब और उद्देश्य होता है।
  • Python, इसका उपयोग प्रोग्राम की संरचना को समझने के लिए करता है।
  • इन words का उपयोग  conditions, loops, और functions बनाने के लिए किया जाता है।
  • आप इसका उपयोग variable names, function या किसी और के लिए नहीं कर सकते क्योंकि ये पायथन में पहले से से ही उपयोग किए जाते हैं।
    python keywords
  • प्रत्येक keyword, के कोड में विशेष कार्य होते हैं।
  • Python, आपको इसका अर्थ बदलने की अनुमति नहीं देता। 
  • ये Python को program में क्या कार्य करना है उसे समझने में मदद करता है। 

 Python Keywords की सूची (List)

आप Python Keywords की सूची देखने के लिए निम्न को type कर सकते हैं।
import keyword
print(keyword.kwlist) 
Output:
False    await        else         import      pass  
None     break       except     in             raise  
True      class        finally      is             return  
and       continue   for          lambda     try  
as          def           from       nonlocal   while  
assert   del           global     not            with  
async    elif            if          or                yield  
match   case
 

Category of Python Keywords in Hindi 

Python keywords को निम्न श्रेणियों में बांटा जा सकता है।

Control Flow Keywords

इन keywords, का उपयोग प्रोग्राम कैसे Run होता है उसके flow को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। 

Example 
for i in range(1, 4):
    if i % 2 == 0:
        print(i, "is even")
    else:
        print(i, "is odd")
Output:
1 is odd
2 is even 
3 is odd
 
इसके अंतर्गत निम्न Keywords आते हैं
 
  • `if`: यह condition की जांच करता है। 
  • `else`:  यदि `if` condition, गलत है तब यह Run होता है। 
  • `elif`:  यदि पहला `if` condition, false है तब यह अन्य कंडीशन की जांच करता है। .
  •  `for`:  किसी तय मानों के समूह (set of values) के लिए बार-बार कोड चलाता है।
  •  `while`: code को तब तक दोहराता है जब तक कंडीशन सही है।  
  •  `break`:  loop को को पहले से रोकता है।
  •  `continue`: next loop step को skip करता है।
  • `pass`:  कुछ नही करता (placeholder के रूप में इसका उपयोग होता)

Function और Class Keywords

ये keywords, functions और classes को डिफाइन करने के लिए उपयोग किए जाते है।

Example:
def test():
    return "Test is passed"
print(test())
Output:
Test is passed
इसके अंतर्गत निम्न Keywords आते हैं।

  • `def`: इसका उपयोग एक फंक्शन का निर्माण करने के लिए किया जाता है। 
  • `return`: किसी फ़ंक्शन से मान वापस भेजता है।
  •  `lambda`: छोटा और सरल function बनाता है।
  •  `class`: इसका उपयोग एक class के निर्माण में होता है।
  •  `yield`: generator  से मान लौटाता है। (जैसे return, परंतु loops में उपयोग किया जाता)

Boolean और None Keywords 

इनका उपयोग सही-गलत या खाली मान को दिखाने के लिए किया जाता है।

Example 
is_present = True
if is_present:
    print("It is present")
Output:
It is present
इसके अंतर्गत निम्न Keywords आते हैं।

  •  `True`: इसका मतलब yes या correct 
  •  `False`: इसका मतलब  no या not correct 
  • `None`: इसका कोई मतलब No या no value  होता है।

Exception Handling Keywords

error  की जांच करने और समस्याओं का समाधान करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। 

Example:
try:
    x = 15 / 0
except:
    print("Error occurred")
Output:
Error occurred
 
इसके अंतर्गत निम्न Keywords आते हैं।
  •  `try`: उस code को प्रारंभ करता है जिसमें error हो सकता है।
  •  `except`: यदि कोई त्रुटि उत्पन्न होती है तब यह Run होता है। 
  •  `finally`: हमेशा Run होता है, error हो या नहीं 
  •  `raise`: मैन्युअल रूप से error उत्पन्न होती है।

Import और Module Keywords

अन्य code को आपकी प्रोग्राम में लाने के लिए उपयोग किया जाता है।

Example:
import math 
print(math.factorial (5))
Output:
120
   
इसके अंतर्गत निम्न Keywords आते हैं।
  •  `import`: एक मॉड्यूल (अतिरिक्त कोड) लाता है।
  • `from`: एक मॉड्यूल का हिस्सा लाता है.
  •  `as`: मॉड्यूल को एक छोटा नाम देता है। 

Object-Oriented Keywords

class और object संबंधित प्रोग्रामिंग में इसका उपयोग किया जाता है। 

Example:
class Person:
    def __init__(self, name):
        self.name = name
p = Person("Amit")
print(p.name) 
Output:
Amit 
 इसके अंतर्गत निम्न Keywords आते हैं।
  •  `self`: object को ही refer करता है।
  •  `is`: जाँचता है कि क्या दो objects समान हैं।
  •  `in`: जाँचता है कि सूची या समूह में कुछ मौजूद है या नहीं

अन्य विशेष Keywords

कुछ ज्यादा उपयोगी आरक्षित शब्द
Example:
x = 5
def test():
    global x
    x = 15
test()
print(x)
Output:
15
इसके अंतर्गत निम्न Keywords आते हैं।

  •  `global`: यह वेरिएबल को global (सभी जगह इसका उपयोग) बनाता है।
  • `nonlocal`: outer functions में variables को refer करता है।
  • `assert`: जांच करता है कि क्या कंडीशन सही। 
  •  `del`: object या variable को delete करता है।
  •  `with`: context managers  के साथ इसका उपयोग किया जाता है।(जैसे files के साथ कार्य करना। )
  •  `await` और `async`: एक ही समय पर चलने वाले कार्यों के लिए async programming  में उपयोग किया जाता है। 


Keywords और Identifiers में अंतर 

1. Keywords:
यह पायथन में विशेष आरक्षित शब्द होते हैं। 
Identifiers:
यह variables, functions, या classes को दिया गया नाम है।

2. Keywords:
 इनका अर्थ निश्चित होता है और इनका उपयोग पायथन द्वारा ही किया जाता है। 
Identifiers:
इसे programmer(you) द्वारा चुना जाता है l

3.Keywords:
 आप keywords का उपयोग identifiers की तरह नहीं कर सकते।
Identifiers:
यह कोई भी नाम हो सकता है। ( keywords को छोड़कर)

4. Example of keywords: 
`if`, `else`, `while`, `def`
   Example of identifiers: 
`name`, `age`, `totalMarks`

5. Keywords:
Python, कीवर्ड के अर्थ को नियंत्रित करता है।  
identifiers:
आप Identifiers के अर्थ को नियंत्रित कर सकते हैं।


Keywords से जुड़े सामान्य गलतियां 

1) एक keywords का उपयोग variable name की भांति करने पर 
Example
`for = 5` → यह error देगा
 
2) Keywords की Spelling गलत लिखने पर 
 Example
`while` के बजाए `whlie` 

3) गलत जगह स्थान पर 
keywords का उपयोग करने से
Example
`return` को फंक्शन के बाहर लिखना 

4) Keywords में capital और small letters मिला देने पर 
Python, case-sensitive है: जैसे`True` सही लेकिन `true` गलत है।

5) Keywords के साथ अतिरिक्त symbols का उपयोग करना 
 
6) Keywords को समझे बिना इसका उपयोग करना। 
Example
एक loop के बाहर `break` का उपयोग करना 


Python में Future Keywords (जो बाद में जोड़े जा सकते हैं)

Future keywords, ऐसे शब्द है जिन्हें अभी Python में keywords के रूप में उपयोग नहीं किए जाते, परंतु भविष्य के संस्करण में ये keywords बन सकते हैं। 

ये words, आरक्षित है अतः आप इनका उपयोग वेरिएबल नाम के लिए नहीं कर सकते, क्योंकि यह बाद में आपकी code को तोड़ सकते हैं। 

future keywords के उदाहरण ( कुछ संस्करण मे ):

* match
* case
* async
* await

नीचे दिए गए कीवर्ड पहले भविष्य के कीवर्ड थे, लेकिन अब इनका उपयोग Python में किया जाता है:
  • match और case का उपयोग अब match-case statements (स्विच की तरह) में होता है।
  • async और await का उपयोग अब asynchronous programming में होता है।