SQL में String Functions क्या है?
SQL में string functions, text data के साथ विभिन्न तरीकों से कार्य करने में मदद करता है। उदाहरण के लिए आप के लिए आप दो strings first name और last name को एक साथ जोड़कर “Anil sharma” जैसे strings बना सकते हैं।ये functions आपको यह ढूंढने में मदद करती है कि एक string में कितने characters या words है। आप text के कुछ भागों को निकाल सकते हैं जैसे Text के शुरुवात से five letters या बीच से कुछ characters को या string के अंत से कुछ characters।
यदि text के बीच में अतिरिक्त जगह है तो हम आसानी से उसे हटा सकते हैं। हम text के सभी characters को जरूरत के आधार पर uppercase या lowercase में बदल सकतें है।
String functions बहुत सहायक है जब आपको text data को clean, format, या study करने की जरूरत होती है। परंतु यदि आपका data बहुत बड़ा है तब बहुत सारे string functions का उपयोग करने से आपकी queries धीमी पड़ जाती है।
क्योंकि ये functions ज्यादा सिस्टम रिसोर्सेस का उपयोग करते हैं।
विभिन्न databases जैसे MySQL या PostgreSQL में ये functions अलग अलग rules या syntax का उपयोग कर सकते हैं।
विभिन्न databases जैसे MySQL या PostgreSQL में ये functions अलग अलग rules या syntax का उपयोग कर सकते हैं।
List of SQL String Functions in Hindi
LENGTH()
यह एक string में कितने characters हैं, यह बताता है। यह text की लंबाई या साइज जांचने में मदद करता है। यह letters के साथ-साथ spaces को भी गिनता है।Example:
SELECT LENGTH('Good Day') AS len;
Output:
8
ऊपर Good Day, 7 characters है और उसके बीच का Space मिलाकर 8 characters हो गया।
LOWER()
यह एक string की सभी characters को lowercase में बदल देता है।Example:
SELECT LOWER('HELLO World') AS lower_text;
Output:
hello world
UPPER()
यह एक string की सभी characters को uppercase में बदल देता है।Example:
SELECT UPPER('hello world') AS upper_text;
Output:
HELLO WORLD
SUBSTRING() / SUBSTR()
यह string में से कुछ characters निकालने के लिए होता है। इसमें आप बताते हैं कि कहाँ से शुरू करना है और कितने अक्षर लेने हैं। यह text का छोटा हिस्सा निकालने में काम आता है।Example1:
SELECT SUBSTRING('Hello World', 1, 5) AS sub_part;
Output:
Hello
इसमे(1,5) मतलब पहला character याने H से शुरु कर 5th characters तक(Hello) String लिया है।
Example2:
SELECT SUBSTRING('Hello World', 7, 4) AS sub_part1;
Output:
Worl
इसमे(7,4) मतलब पहला 7th character याने W(space को भी गिने) से शुरु कर 4th characters तक(Worl) String लिया है।
CONCAT()
दो या अधिक strings को जोड़कर एक बना देता है। first name और last name जैसे शब्दों को मिलाने के लिए उपयोगी है।Example:
SELECT CONCAT('Ankit', ' ', 'Sinha') AS full_name;Output:
Ankit Sinha
दोनों string को जोड़कर लिखा गया है।
TRIM()
एक string के शुरू और अंत में जो अतिरिक्त space रहता है उसे हटाता है। यह अतिरिक्त spaces को साफ करने के लिए उपयोगी है।Example:
SELECT TRIM(' Hello ') AS cropped_string;
Output:
Hello
Hello के शुरू और अंत के space को हटाया गया है।
LTRIM()
यह एक string के केवल left side से space को हटाता है। यह शुरू के अतिरिक्त space को हटाने के लिए उपयोगी है।Example:
SELECT LTRIM(' Good Day') AS left_trimmed;
Output:
Good Day
यह केवल Good Day String के left side के space को हटाता है।
RTRIM()
यह एक string के केवल right side के space को हटाता है। यह अंत के अतिरिक्त space को हटाने के लिए उपयोगी है।Example:
SELECT RTRIM('Good Day ') AS right_trimmed;
Output:
Good Day
यह केवल Good Day String के right side के space को हटाता है।
REPLACE()
यह एक string के सभी भागों को बदल देता है जब एक text अन्य text से match खाता है।Example:
SELECT REPLACE('Good Day', 'Day', 'Night') AS replaced;
Output:
Good Night
यह Day को बड़े string (Good Day) में ढूंढकर Day को Night में replace किया है और Good Night बनाया है।
INSTR()
यह एक बड़े string के अंदर छोटे string की position को ढूंढता है।Example:
SELECT INSTR('Hello World', 'World') AS position;
Output:
`7`
ऊपर बड़े string (Hello World) में World का position बताया है अर्थात World कहा से शुरू हुआ है जो 7 है ( Space को गिनकर)
LEFT()
यह एक string के left side(शुरुवात से) से कुछ निश्चित संख्या में characters को लेता है और उसे दिखाता है।Example:
SELECT LEFT('Hello World', 5) AS left_part
Output:
`Hello`
RIGHT()
यह एक string के right side(अंत से) से कुछ निश्चित संख्या में characters को लेता है और उसे दिखाता है।Example1:
SELECT RIGHT('Hello World', 5) AS right_part;
Output:
World
यह right side से गिनकर 5 characters (World) को दिखायेगा
Example2:
SELECT RIGHT('Hello World', 3) AS right_part;
Output:
`rld`
यह right side से गिनकर 3 characters (rld) को दिखायेगा
REVERSE()
यह एक string में अंत से शुरू तक characters के क्रम को बदलता हैइसका उपयोग text को flip करने के लिए किया जाता है।
Example:
SELECT REVERSE('HELLO') AS reversed;
Output:
OLLEH
0 टिप्पणियाँ