What is SQL Indexing in Hindi - SQL में Indexing क्या है?
- SQL में indexing, एक ऐसी प्रक्रिया है जो डेटाबेस में खोजने के कार्य को तेजी से करता है।
- जब आप एक column पर Index बनाते हैं, तब डेटाबेस data को तेजी से ढूंढने के लिए एक विशेष संरचना का निर्माण करता है।
- यह book के index के समान है जो आपको किसी भी topics तक जल्दी से पहुंचा देता है।
- प्रत्येक row की जांच करने की बजाय इंडेक्सिंग आपको सीधे ही आवश्यक data पर पहुंचा देता है।
- जब table में बहुत सारे data होते हैं तो यह बहुत ही सहायक है।
- Indexing, data को पढ़ने में लगने लगा समय बचाता है, परंतु इसमें अतिरिक्त स्पेस की जरूरत होती है और update या delete जैसे operations को धीमा कर देता है।
Creating an Index in Hindi - Index का निर्माण करना
SQL में CREATE INDEX statement का उपयोग कर निम्न प्रकार से Index का निर्माण करते हैं।Syntax:
CREATE INDEX index_name
ON table_name (column1, column2, ...);
Example:
मान लीजिए हमारे पास एक Students table है।
CREATE TABLE Students (
StudentID INT,
Name VARCHAR(100),
Age INT,
City VARCHAR(100)
);
अब अब इस Students table के लिए Name field पर निम्न प्रकार से Index का निर्माण करते हैं।
यह Name column पर index_name से एक Index का निर्माण करता है।
अब जब SQL में निम्न प्रकार से किसी
queries का उपयोग किया जाता हैं जैसे
SELECT * FROM Students
WHERE Name = 'Amit';
तब, SQL, Name के माध्यम से तेजी से students को ढूंढता है क्योंकि हमने Name field पर Index बनाया है।
Showing an Index in Hindi- Index को देखना
पहले से बनाए गए Index को देखने के लिए SHOW INDEXES statement का उपयोग किया जाता है।
Syntax:
SHOW INDEXES FROM table_name;
Example:
SHOW INDEXES FROM Students;
यह command, Students table के columns पर बने सभी Indexes को दिखाएगा।
Removing an Index in Hindi - Index को हटाना
एक table से index को remove या delete करने के लिए DROP INDEX statement का उपयोग किया जाता है।
Syntax:
DROP INDEX index_name ON table_name;
Syntax:
DROP INDEX index_name ON table_name;
Example:
यह command, Students table से index_name नाम से बने Index को हटा देता है।
Types of an Index in SQL in Hindi - SQL में Index के प्रकार
SQL में Indexing के निम्न मुख्य प्रकार है।Simple Index
- Simple Index, का उपयोग, एक column में खोजने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए होता है।
- यह unique values की जांच नहीं करता है।
- यह तब उपयोगी होता है जब आप एक column में WHERE clause का उपयोग करके अक्सर खोज के कार्य को करते हैं।
CREATE INDEX index_name ON table_name (column_name);
Example:
StudentID column, पर Index का निर्माण निम्न प्रकार से कर सकते हैं।
जब हम कोई query
जैसे
SELECT * FROM Students
WHERE sid = 104;
चलाते है तो यह बहुत तेजी से चलता है और परिणाम देता है।
Primary Key Index
- Primary Key Index, का उपयोग एक table में प्रत्येक row को uniquely identify करने के लिए करते हैं।
- इसमें स्वचालित रूप से index किया जाता है।
- यह duplicate या NULL values की अनुमति नहीं देता है।
Example:
ऊपर eid एक Primary key है। SQL स्वचालित रूप से eid column पर Index का निर्माण कर देता है।
जब हम कोई query
जैसे
SELECT * FROM employees WHERE
eid = 102;
चलाते है तो यह बहुत तेजी से चलता है और परिणाम देता है
Unique Index
- यह column में duplicate values की अनुमति नहीं देता है।
- यह data जैसे email, username को unique बनाए रखने में मदद करता है।
Example:
यह command, employees` table पर idx_email नाम से एक unique index का निर्माण करता है।
यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी दो Rows में एक जैसे email नहीं हो सकतें है।
Composite Index
- यह दो या अधिक columns पर index है।
- यह तब सहायक होता है जब आप खोज में एक से अधिक columns का उपयोग करते हैं।
Syntax:
CREATE INDEX index_name ON table_name (column1, column2, ...);
Example:
students टेबल में name और age columns पर composite index बनाने के लिए निम्न command देते हैं।
Why SQL Indexing is Important in Hindi - SQL Indexing क्यों महत्वपूर्ण है?
SQL indexing, डेटाबेस को तेजी से कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण है विशेष कर तब जब table में बहुत सारे data होते हैं।
एक index, book के Index के समान है। यह database को जरुरत की data को तेजी से ढूंढने में मदद करता है। यह समय बचाता है तथा खोजने की प्रक्रिया को तेज करता है।
Indexes के कारण`SELECT`, `JOIN`, और `WHERE` जैसे queries, तेजी से कार्य करते हैं क्योंकि Index के कारण कंप्यूटर को कम data चेक करना पड़ता है।
इसका मतलब है कि सिस्टम के लिए कम कार्य तथा यूजर के लिए बेहतर अनुभव।
Advantages of Index in Hindi - Index के फायदे
Indexing के निम्न फायदे है।
- Index, data को जल्दी से ढूंढने में मदद करता है।
- इससे query तेजी से चलते हैं।
- यदि आप `ORDER BY`, का उपयोग करते हैं तब index, तेजी से sorting करने में मदद करता है।
- जब आप 'WHERE' का उपयोग करते हैं तब index जल्दी से match होने वाले rows को ढूंढने में मदद करता है।
- जब दो tables को join किया जाता है तब index उन्हें जल्दी से connect होने में मदद करता है।
- Unique index, यह सुनिश्चित करता है कि दो rows की value एक जैसे नहीं हो सकते।
- Index, प्रत्येक row की जांच के बिना कंप्यूटर को सही data ढूंढने में मदद करता है।
- जब table में बहुत सारे rows होते है तब Index उपयोगी है है।
Disadvantages of Index in Hindi - Index के नुकसान
Indexing के निम्न नुकसान है।- जब table में नए data जोड़े जाते है, तब index को भी update करना होता है जो अतिरिक्त समय लेता है।
- यदि आप Index हुए एक column के data को बदलते हैं तो आपको index को भी अवश्य ही बदलना होता है जो update के कार्य को धीमा कर देता है।
- जब आप table से data को delete करते है, तब index के data को delete करना होता है जो अतिरिक्त समय लेता है।
- Indexes, को संग्रहीत होने के लिए disk में अतिरिक्त जगह की जरूरत होती है, विशेष कर तब जब table बड़ा होता है।
- indexes को सही और update बनाए रखने के लिए कंप्यूटर को समय और पावर खर्च करना पड़ता है।
- यदि बहुत सारे indexes है तो कंप्यूटर को यह तय करने में समय लगता है की कौन से इंडेक्स का उपयोग करना है जिससे क्वेरी धीमी हो जाती है।
- अगर क्वेरी उन कॉलम्स का उपयोग नहीं करती जिन पर इंडेक्स है, तो इंडेक्स मदद नहीं करता
0 टिप्पणियाँ