Differences between C++ and Java in Hindi - C++ और Java में अंतर

C++ और Java में निम्न अंतर है 
1) C++:
यह procedural और object-oriented दोनों को support करते हैं। 
Java:
यह मुख्यतः object-oriented programming पर केंद्रित होता है।
2) C++:
इसमें आपको स्वयं मेमोरी को manage करना होता है।
Java:
यह स्वचालित रूप से garbage collection के माध्यम से मेमोरी को manage करता है।

3) C++:
इसके syntax जटिल होते हैं। 
Java :
इसके syntax सरल होते हैं।

4) C++:
यह आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले operating system से जुड़ा हुआ है।
Java :
यह Java Virtual Machine (JVM) के कारण कोई भी plateform पर कार्य कर सकता है।

5) C++:
इसे machine code मे compile किया जाता है।
Java:
इसे bytecode मे compile किया जाता है जो JVM पर run होता है।
 
6) C++:
यह Multiple inheritance को support करता है।
Java:
यह Single inheritance को support करता है।
 

7) C++:
यह Operator loading की अनुमति देता है l
Java:
यह Operator loading की अनुमति नहीं देता है।


8) C++:
यह Constructor और Destructor दोनों को support करता है।
Java
यह केवल Constructor को support करता है। 
 
9) C++:
यह विभिन्न functions के लिए Standard Template Library (STL) प्रदान करता है।
Java:
इसमें coding के लिए कई built-in classes और collections को शामिल करता है।

10) C++:
यह Pointers को support करता है।
Java:
इसमें Pointers नही होते है।

12) C++
यह तीन Access level public, protected, और private को support होते है।
Java:
यह चार Access level public, protected, private, और package-private को support करते है।

13) C++:
यह classes के लिए rules को set करने के लिए abstract classes का use करते है।
Java :
यह classes के लिए rule  को set करने के लिए interfaces का use करते है।


14) Java:
इसमें class variables के पास default values जैसे numbers के लिए 0 होते हैं।
C++:
यह स्वचालित रूप से values set नही करता।

15) C++:
यह hardware को सीधे access कर सकता है।
Java:
यह ऐसा नहीं कर सकता है।

16) C++: 
यह Security के लिए प्रोग्रामर पर निर्भर होता है।
Java:
 इसमें Built in security features होते हैं।

17) C++:
यह coding को अधिक लचीला बनाने के लिए template का उपयोग करता है।
Java :
यह generics का उपयोग करता है।

18) C++:
 यह preprocessor commands जैसे `#include` का Use करता है।
Java:
 इसमें preprocessor नही है।

19) C++:
C++ programs सीधे operating system पर Run होते हैं।
Java:
Java programs JVM पर Run होते हैं।

20) C++:
यह तेज है।
Java:
यह JVM के कारण धीमा है।

What is C++ in Hindi - C++ क्या है 

C++ एक शक्तिशाली programming language हैं जिसे Bjarne Stroustrup द्वारा 1985 में बनाया गया था। यह C language पर आधारित है और इसमें object oriented programming के गुणों को जोड़ा गया है।

C++ आपको classes और objects, का निर्माण करने, inheritance उपयोग करने और code के बेहतर संगठन के लिए, templates के साथ कार्य करने की अनुमति देता है।

यह आपको pointers और references, के साथ memory पर नियंत्रण करने देता है। यह कई features जैसे operator overloading और exception handling को भी support करता है। 

C++ अपने तेज गति के कारण जाना जाता है और इसका उपयोग कई applications जैसे games, operating systems, और financial software में होता है। यह विभिन्न प्रकार के सिस्टम पर Run होता है और उसके पास Coding में मदद करने के लिए बहुत सारे libraries उपलब्ध होते हैं।


What is Java in Hindi - Java क्या है 

Java एक लोकप्रिय programming language है जिसे 1995 में Sun Microsystems द्वारा बनाया गया।
यह सरल सुरक्षित और पोर्टेबल है इसका मतलब है कि आप अपने code को एक बार लिख सकते हैं तथा इसे कोई भी डिवाइस में Run कर सकते हैं।

Java एक object-oriented programming (OOP) approach, का समर्थन करता है जो आपके code को classes और objects के साथ संगठित करने में मदद करता है।

यह महत्वपूर्ण features जैसे inheritance, polymorphism, encapsulation को भी support करता है। Java program, Java Virtual Machine (JVM) पर run होता है जो इसे JVM के साथ किसी भी platform पर कार्य करने की अनुमति देता है। 

इसके पास कई libraries और frameworks होते हैं जो web apps, mobile apps, और large systems का निर्माण करना सरल बनाते हैं।